1 अंडा लौटा देगा रूखे बालों की जान, ऐसे बनाएं होममेड कंडीश्नर

16 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

बालों का रूखा-बेजान होना और झड़ना और फ्रीज़ी होना आजकल बेहद आम हो चुका है।

ऐसे में लोग महंगे ऑयल, शैम्पू, दवाईयां और तमाम तरह के प्रोडक्ट्स बालों में उपयोग करते हैं। इससे कई बार गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

ऐसे में आप केवल 1 अंडे का उपयोग कर बालों को शाइनी, चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं।

अंडे में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और बायोटीन जैसे पोषण तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है। खाने के अलावा आप अंडे को बालों में भी लगा सकते हैं।

इसके लिए हम आपको बता रहे हैं अंडे से बना होममेड कंडीश्नर, जिसे लगाने से आपके बालों को मिलेगी नेचुरल कंडीश्निंग और बाल दिखेंगे हेल्दी और शाइनी।

1. एक बॉउल में अंडे को फोड़कर फेंटें, उसके बाद जड़ों से बालों तक लगाकर 1/2 घंटे के लिए छोड़ें। शैम्पू से बालों को धोएं। इससे बालों में शाइन आ जाएगी।

2. अंडे को फोड़कर उसकी सफेद जर्दी अलग कर लें। अब जर्दी में दही और नींबू की 2-3 बूंदे मिलाएं और इसे बालों में लगाकर 1/2 रखें। शैम्पू से धोएं। ये बालों में फ्रीजीनेस खत्म करेगा।

3. अंडा फोड़कर उसमें विनेगर, ऑलिव ऑयल और नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे जड़ों से बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ें, फिर शैम्पू से अच्छे से धो लें। ये नेचुरल हेयर मास्क बालों की चमक लौटाएगा।