25 Dec 2023
कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से आप फटे होठों की इस समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं और मुलायम बना सकते है।
शहद - शहद में मॉइस्चराइजिंग और उपचार गुण होते हैं। इसे लगाने से होंठ मुलायम हो जाते हैं।
ग्लिसरीन- ग्लिसरीन को वैसलीन के साथ मिलाकर लगाने से होठों के रूखेपन से राहत मिलती है।
नींबू का रस- विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस होठों को स्वस्थ रखता है। इसे लगाने से रूखी त्वचा सही हो जाती है।
एलोवेरा जेल - एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो होठों को सूजन से बचाते हैं।
बादाम का तेल- बादाम के तेल को सीधे होठों पर लगाने की बजाय इसे अच्छी तरह गर्म कर लें।
फिर उंगलियों से होठों पर तेल लगाएं और 5 से 7 मिनट तक मसाज करें।