15 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
लंबे, घने और हेल्दी बाल पाना हर व्यक्ति की इच्छा होती है। बाल महिलाओं की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं।
लेकिन अगर बालों का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए तो यह खराब भी हो जाते हैं। बालों की देखभाल ना करने से कई तरह की समस्याएं भी हो जाती हैं।
कई बार धूप, प्रदूषण, केमिकल प्रोडक्ट्स और सही से देखभाल न करने के कारण बाल दो मुंहे हो जाते हैं। यानि एक ही बाल के दो मुंह निकलने लगते हैं और दो दिशाओं में बढ़ने लगते हैं।
इसके अलावा बालों में सही से तेल ना लगाना, गर्म पानी से सिर धोना, बहुत दिनों तक बाल ना कटाना और बालों को कलर कराने से भी दो मुंहे बाल होने लगते हैं।
इसके लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर अपने बालों को दो मुंहे होने से बचा सकते हैं। आपको बताते हैं कुछ नुस्खे
नहाने से पहले बालों पर तेल लगाना चाहिए। इससे बाल धोते वक्त रूखे -सूखे नहीं होते। बाल धोने से लगभग 2 घंटे पहले नारियल का तेल बालों पर लगाने से दो मुंहे बाल ठीक होते हैं।
पपीते को दही में मिलाकर बालों में लगाने से दोमुंहे बालों की दिक्कत दूर होती है। इसे सिर पर 30-40 मिनट तक रखा जा सकते हैं। उसके बाद अच्छे शैम्पू से बालों को धोकर आराम से सुखाएं।
एलोवेरा जेल बालों को अच्छी कंडीश्निंग देता है। एलोविरा जेल को सिर पर लगाएं और 30-45 मिनट रखने के बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें।
बालों को ट्रिम ज़रूर कराना चाहिए। लगभग 3 महीनों के अंतराल पर बालों को ट्रिम कराते रहने से बाल दो मुंहे नहीं होते।