रात को सोने से पहले करें ये काम, दमक उठेगा चेहरा

02 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Glowing skin

इस भागदौड़ भरी दिनचर्या में अक्सर लोगों को खुद का खयाल रखने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में ये स्किन रुटीन हैं आपके लिए कारगर

रात में सोने से पहले ये आसान टिप्स अपनाने से आपके चेहरे पर निखार और ग्लो आ सकता है

रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें. मेकअप ना हटाने से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं जिससे फेस पर मुंहासे आ सकते हैं

रात में स्किन केयर के लिए अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराज़र, सीरम और नाइट क्रीम का उपयोग कर सकते हैं. इससे फेस को डीप हाइड्रेशन मिलेगा

हल्के हाथों से चेहरे पर ग्लिसरीन या एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें. इसके प्रयोग से भी आपके चेहरे को हाइड्रेशन मिलेगा.

स्क्रीन टाइम को कम करें. सोने से पहले टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर ज़्यादा समय ना बिताएं. स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी आपकी नींद पर खलल डालती है जिससे हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है

बॉडी को भरपूर मात्रा में हाइड्रेटेड रखें. खूब पानी पिएं और अच्छी नींद लें. सोने से पहले किताबें भी पढ़ सकते हैं