27 Dec 2023
सर्दियों का मौसम संतरे के बिना अधूरा है, संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
इसके अलावा यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस का भी अच्छा स्रोत है।
लिवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को संतरे के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
जिन लोगों को दांतों की समस्या है उन्हें संतरा खाने से बचना चाहिए। संतरे का अधिक सेवन दांतों को नुकसान पहुंचाता है।
संतरे में एसिड होता है जो शरीर में एसिड के स्तर को बढ़ाता है।
जो लोग गठिया या जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं उन्हें संतरे के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
संतरे का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में या डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें।