सर्दियों में रोज खाएं 1 संतरा, शरीर को मिलेंग अनेक फायदे

12 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

हर मौसम में कोई ना कोई ऐसा मौसमी फल होता है जो आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण देता है। सर्दियों के लिए संतरा भी एक मौसमी फल है।

सर्दियों में संतरा खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। नाश्ते में संतरे का जूस पीना या संतरा खाने से दिन की हेल्दी शुरुआत होती है।

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। इसमें बीटा कैरोटिन, आयोडीन, सोडियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

संतरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है।

संतरा खाने से इसमें मौजूद गुण शरीर में बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

सर्दियों में रोजाना 1 संतरा खाने से इम्यूनिटी को फायदा मिलता है जिससे मौसमी बिमारी और फ्लू से बचा जा सकता है।

संतरे का सेवन स्किन को स्वस्थ बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन को ग्लोइंग बनाता है। रोजाना 1 संतरे का सेवन आपकी त्वचा को हेल्दी बनाएगा।

इसमें मौजूद विटामिन सी बालों में पोषक तत्व पहुंचाते हैं जिससे बाल घने व हेल्दी होते हैं।