03 Jan 2024
आइए जानते हैं कैसे बनाएं आंवला कैंडी।
सबसे पहले एक किलो आंवला लें, और पानी में आंवले को धो कर रख ले
इसके बाद ऊपर का छिलका उतार कर रख लें।
अब 5 मिनट तक गर्म पानी में उबलने दें
2 मिनट तक सूखने के लिए आंवले को छोड़ दें
सूखने के बाद एक-एक कली अलग कर एक वर्तन में रख ले।
कली को शक्कर के सिरे में ढूबा दें। थोड़ी देर बाद किसी पात्र में निकाल कर शक्कर का पाउडर मिला दें।
आंवला कैंडी के अनेकों फायदे हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
आंवला कैंडी खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। पेट साफ होता है।
आंवला कैंडी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही वजन कम करने में मदद करता है।