चेहरे पर निखार लाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे

01 Jan 2024

रात को सोने से पहले बादाम के तेल से मालिश करने से चेहरे पर चमक आती है।

शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें।

इसे चेहरे पर लगाने से रंग साफ हो जाता है। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

अगर आपका चेहरा रूखा है तो केला इसके लिए बहुत फायदेमंद है।

केला लगाने के लिए केले को मैश कर लें और इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।

अगर आपके चेहरे पर काले दाग हैं तो आलू का रस आपके लिए बहुत अच्छा है।

आलू का रस चेहरे पर लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।