03 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
चेहरे की सुंदरता में होंठों का अहम रोल होता है। इसका आकार और रंग चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
लेकिन आमतौर पर होंठों का रंग काला हो जाता है और इसके इर्द गिर्द डार्कनेस आ जाती है।
सिगरेट पीना, कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, इसके अलावा बार-बार होंठों पर जीभ फेरने से होंठों का रंग डार्क हो जाता है। कम पानी पीने से भी इसपर असर हो सकता है।
अगर आप भी होंठों के कालेपन से परेशान हैं तो इन 5 नेचुरल टिप्स से आप अपने होंठों के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।
होंठों पर ग्लिसरीन और केसर के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी डार्कनेस कम होती है।
आप घर में लिप स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए 1/2 चम्मच मलाई में 1 चौथाई चम्मच चीनी और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्क्रब बनाएं और होंठों पर इस्तेमाल करें।
मलाई के साथ चुटकीभर हल्दी मिलाकर होंठों पर मसाज करें। इससे होंठों का कालापन दूर होगा और नई चमक आ जाएगी।
रात में सोने से पहले होंठों पर शुद्ध देसी घी लगाकर सोएं। इससे होंठ नरम और गुलाबी होंगे।
खीरे के पेस्ट को 15 से 20 मिनट होंठों पर लगाएं और पानी से धो लें। दिन में 2 बार इसका उपयोग करें। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पिगमेंट को कम करते हैं।