Paneer Makhani: पनीर मखनी की सब्जी खास मौकों के लिए परफेक्ट है। इसे तैयार करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Paneer Makhani: भारतीय खाने में पनीर से बनने वाली डिशेज का अपना अलग ही स्वाद और लोकप्रियता है। खासतौर पर जब बात पनीर मखनी की हो, तो इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्रीमी टमाटर ग्रेवी और नरम पनीर के टुकड़ों से बनी यह डिश लंच या डिनर को खास बना देती है।

अक्सर लोग इसे रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए तो घर पर भी बिल्कुल होटल जैसा स्वाद मिल सकता है। खास बात यह है कि पनीर मखनी बनाने की रेसिपी बहुत मुश्किल नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स और सही मसालों के साथ आप घर पर ही स्वादिष्ट पनीर मखनी तैयार कर सकते हैं।

पनीर मखनी बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 3-4 टमाटर
  • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • सजाने के लिए हरा धनिया

पनीर मखनी बनाने का तरीका

पनीर मखनी एक टेस्टी सब्जी है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें। चाहें तो हल्का उबालकर भी प्यूरी तैयार कर सकते हैं। इससे ग्रेवी का स्वाद और रंग बेहतर आता है।

अब एक कढ़ाई में तेल और मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

Cucumber Uses: खीरे का कड़वापन दूर करना है आसान! इन आसान तरीकों से दूर होगी बिटरनेस

Muscles Health: बढ़ती उम्र में मसल्स की कमजोरी से बचाना है? डाइट में शामिल करें ये पोषक चीजें

Black Neck: गर्दन पर दिखने लगे हैं काले निशान? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Veg Sevai Upma: नाश्ते में ट्विस्ट लाना है तो बनाएं वेजिटेबल सेवई उपमा, स्वाद की सब करेंगे तारीफ

अब तैयार टमाटर प्यूरी को कढ़ाई में डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को मनचाही गाढ़ाई दें। इसके बाद इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और थोड़ी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डालें और 3-4 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। अंत में इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे ग्रेवी और ज्यादा क्रीमी और स्वादिष्ट बन जाती है। तैयार पनीर मखनी को हरे धनिये और थोड़ी क्रीम से सजाकर सर्व करें। इसे नान, रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)