Mava Purity: त्योहारों का सीजन हो या घर में कोई खास मौका, मावा यानी खोया मिठाइयों की जान होता है। लेकिन बाजार में बढ़ती मिलावट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई बार हम असली समझकर नकली मावा खरीद लाते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है।
होली पर मावा की डिमांड काफी बढ़ जाती है, ऐसे में मार्केट में धड़ल्ले से नकली मावा बिकने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसकी जांच करना सीख लें। थोड़ी सी सतर्कता आपको और आपके परिवार को फूड पॉइजनिंग और दूसरी बीमारियों से बचा सकती है।
इन तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
रंग और बनावट पर दें ध्यान
असली मावा हल्का क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग का होता है। इसकी बनावट मुलायम और दानेदार होती है। अगर मावा बहुत ज्यादा सफेद, चिपचिपा या रबर जैसा लगे, तो उसमें मिलावट की आशंका हो सकती है।
हाथ से मसलकर देखें
थोड़ा सा मावा लेकर हथेली पर मसलें। असली मावा आसानी से बिखर जाएगा और हल्की खुशबू देगा। नकली मावा अक्सर चिपचिपा या ज्यादा सख्त महसूस होता है।
आयोडीन टेस्ट से स्टार्च की पहचान
घर में मौजूद आयोडीन सॉल्यूशन की एक-दो बूंद मावा पर डालें। अगर रंग नीला या काला हो जाए, तो समझ लें कि उसमें स्टार्च मिलाया गया है। असली मावा का रंग नहीं बदलेगा।
Suji Halwa Recipe: मीठा खाने का मन है तो फटाफट बनाएं सूजी का हलवा, 10 मिनट में होगा तैयार
Water Bottle: फ्रिज के लिए पानी की बोतल इस्तेमाल करनी हैं? इस तरीके से करें क्लीन, रहेंगी बैक्टीरिया फ्री!
Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें
Skin Care: स्ट्रॉबेरी से बने फेस पैक से चेहरे का बढ़ेगा ग्लो! इस तरीके से बनाकर करें इस्तेमाल, सब करेंगे तारीफ
गर्म करने पर करें जांच
एक छोटी मात्रा को तवे पर गर्म करें। असली मावा धीरे-धीरे पिघलता है और खुशबू छोड़ता है। अगर जलने जैसी तेज गंध आए या अजीब झाग बने, तो यह मिलावटी हो सकता है।
पानी में घोलकर देखें
मावा को पानी में डालकर मिलाएं। असली मावा समान रूप से घुल जाएगा, जबकि नकली मावा नीचे बैठ सकता है या पानी अलग दिख सकता है।
मिलावटी मावा से क्या हो सकते हैं नुकसान?
मिलावटी मावा खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे उत्पादों का सेवन लिवर और किडनी पर भी बुरा असर डाल सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










