Dry Ginger Powder: सोंठ का पाउडर सेहत के लिहाज से बहुत गुणकारी होता है। जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने के साथ ही इसके अन्य फायदे भी मिलते हैं।

Dry Ginger Powder: रसोई में रखी छोटी-सी सौंठ (सूखी अदरक) को अक्सर लोग सिर्फ मसाले की तरह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सौंठ कई आम बीमारियों में असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकती है? आयुर्वेद में सौंठ को 'महाऔषधि' कहा गया है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। बदलते मौसम में जब सर्दी-खांसी, गैस या जोड़ों का दर्द परेशान करता है, तब सौंठ का सेवन राहत दिला सकता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए तुरंत दवा ले लेते हैं, लेकिन रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजें भी उतनी ही असरदार हो सकती हैं। सौंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और पाचन सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं। 

5 समस्याओं में सौंठ दिलाएगी राहत

सर्दी-खांसी और गले की खराश में फायदेमंद
सौंठ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-जुकाम में बेहद लाभकारी मानी जाती है। सौंठ का काढ़ा या सौंठ-शहद का मिश्रण गले की खराश कम करता है और बलगम ढीला करने में मदद करता है। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में सौंठ लेने से सर्दी की समस्या जल्दी ठीक हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याओं में राहत
अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो सौंठ कारगर उपाय हो सकती है। सौंठ पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे खाना जल्दी पचता है। खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ चुटकीभर सौंठ लेने से पेट हल्का महसूस होता है।

जोड़ों के दर्द में सहायक
सौंठ में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। जोड़ों के दर्द या गठिया की समस्या में सौंठ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। सौंठ का पाउडर दूध में मिलाकर लेने से दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है।

Vegetable Momos: फेमस स्ट्रीट फूड वेजिटेबल मोमोज़ घर पर करें तैयार, टेस्टी और हेल्दी स्नैक सब करेंगे पसंद

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार

Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान

Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम

पीरियड्स के दर्द में आराम
महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी सौंठ राहत दे सकती है। सौंठ की चाय पीने से पेट दर्द और ऐंठन कम हो सकती है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
सौंठ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में सौंठ का सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

सेवन करते समय रखें सावधानी

सौंठ का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में लेने से एसिडिटी या जलन हो सकती है। गर्भवती महिलाएं या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर की सलाह लेकर ही सेवन करें।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)