UPSC CSE Final Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है।

UPSC CSE Final Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के इंटरव्यू 27 फरवरी तक आयोजित कर लिए थे। आमतौर पर इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के एक सप्ताह के भीतर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में संभावना है कि इस सप्ताह कभी भी UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो सकता है।

कहां और कैसे जारी होगा रिजल्ट?
नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट Union Public Service Commission की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से परिणाम की जानकारी नहीं भेजेगा। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। इस वर्ष कुल 979 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।

ऐसे करें UPSC CSE Final Result 2025 चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद What’s New सेक्शन में जाएं।
  • अब UPSC CSE Final Result 2025 से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही देशभर के टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी साझा की जाएगी। मुख्य परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों ने टॉप 25 में जगह बनाई है, जिनके नाम परिणाम के साथ चर्चा में रहेंगे।