Logo
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब बिना देरी किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आयोग ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

कब होगी परीक्षा?
एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा एक ही पाली में होगी
समय: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
परीक्षा राज्य के 6 जिलों में आयोजित की जाएगी

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO. A-5/E-1/2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  1. उम्मीदवार एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं, बिना इसके एंट्री नहीं मिलेगी।
  2. साथ में दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
  3. परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1.5 घंटे पहले पहुंचें।
  4. परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
  5. देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

जरूरी सलाह:
परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड कर लें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें।

7