Indian Army ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में अग्निवीर पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए CEE परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army (joinindianarmy.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे भरें Agniveer CEE 2026 फॉर्म
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Apply / Login पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले Registration करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
योग्यता और पात्रता मापदंड
अग्निवीर भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है:
अग्निवीर (General Duty – GD)
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास
- ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को ड्राइवर पद के लिए प्राथमिकता
अग्निवीर टेक्निकल
50% अंकों के साथ 12वीं पास, प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक आवश्यक।
क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
- 60% अंकों के साथ 12वीं पास
- अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग और अकाउंट्स में न्यूनतम 50% अंक जरूरी
अग्निवीर ट्रेड्समैन
- 8वीं / 10वीं पास
- सभी विषयों में कम से कम 33% अंक
मिलिट्री पुलिस
45% अंकों के साथ 10वीं पास
आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।