17 Dec 2023
सर्दियों के मौसम में लोगों को चने का साग बहुत पसंद होता है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को कई फायदे भी पहुंचाते हैं।
चने के साग में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर से सभी प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं।
शरीर की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ चने का साग खाने से हमारे शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है।
चने में आयरन और फोलिक एसिड, दो अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो एनीमिया जैसी रक्त संबंधी बीमारियों को रोकते हैं।
इसके अलावा चने प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, आयरन आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
चने के साग में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
कई जगहों पर चावल को चने के साग के साथ खाया जाता है तो कुछ जगहों पर चने और बाजरे की रोटी के साथ।