15 Dec 2023
अदरक न सिर्फ व्यक्ति को सर्दी-जुकाम से बचाता है बल्कि इसके नियमित सेवन से आप मोटापा भी बहुत आसानी से कम कर सकते हैं।
अदरक में कई पोषक तत्व होते हैं जो भूख को कम करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
कब्ज से राहत दिलाने और पाचन का सुधार करने में अदरक फायदेमंद होता है।
अदरक का जूस पीने से आसानी से वजन घट सकता है।
आमतौर पर लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन अगर आप ग्रीन टी और अदरक एक साथ पिएंगे तो वजन तेजी से कम होगा।
सेब के सिरके को अदरक के रस के साथ मिलाकर पीने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है।
इस उपाय का उपयोग करने के लिए अदरक की हर्बल चाय बनाएं और इसमें 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और पिएं।