बिग बॉस में नहीं चला टीवी की इन बहुओं का जादू

30 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

टीवी का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 की ट्रॉफी को मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर लिया है। वहीं अभिषेक कुमार रनअप रहे और थर्ड पोजिशन पर मन्नारा चोपड़ा रहीं।

अंकिता पहले ऐसी टीवी की बहू नहीं है जिन्होंने रिएलटी शो में इतने करीब जाकर विनर नहीं बन पाई है। उनसे पहले कईबहूरानियाे के नाम शामिल जो ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई।

टीवी शो उड़ारियां की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने सीजन 16 में पार्टिसिपेट किया था। उन्होंने अच्छा गेम खेला था लेकिन प्रियंका शो नहीं जीत पाईं और प्रियंका सेकंड रनरअप रहीं।

टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बीबी 14 में नजर आई थीं। लेकिन वो फिनाले वीक से काफी पहले एविक्ट हो गई थीं। वहीं जैस्मिन और अली के अलग होने पर सलमान भी रो पड़े थे।

19 साल की सुंबुल तौकीर खान को शो इमली से लाइमलाइट मिली थी लेकिन बीबी 16 में एक्ट्रेस खास नहीं कर पाई थीं। पॉपुलैरिटी के बावजूद सुंबुल फिनाले से पहले एविक्ट हो गई थीं।

निम्रत को बिग बॉस 16 में देखा गया था। उनसे फैंस को काफी उम्मीद थी कि वो शो जीतेंगी। लेकिन वो टॉप 6 के आगे गेम में नहीं जा सकीं।

टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में ऐश्वर्या और ईशा शो नहीं जीत पाईं। ऐश्वर्या को 70वें दिन कैप्टन ने एविक्ट किया और वहीं ईशा दमदार गेम दिखाने के बावजूद फिनाले से पहले बाहर हुईं।

देवोलीना और 'उतरन' की तपस्या ने बिग बॉस 13 में पार्टिसिपेट किया था। फिर दोनों एक्ट्रेसेज बिग बॉस 15 में दिखीं। लेकिन यहां भी रश्मि-देवोलीना शो जीतने से चूकीं।