18 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
बॉलीवुड की 'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित फैंस के दिलों में राज करती हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों प्रशंसक हैं।
आज भी माधुरी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उनका स्टाइल स्टेमेंट भी लोगों को खूब पसंद आता है।
शादियों का सीज़न चल रहा है। ऐसे में आप भी वेडिंग रिसेप्शन पार्टीज़ में माधुरी दीक्षित के कुछ ट्रेडिशनल लुक्स कैरी कर सकती हैं।
साड़ी- साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर तरह की बॉडी शेप पर खूब जंचती है। 50 प्लस उम्र की महिलाएं भी माधुरी की तरह सीक्विन साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं।
शरारा ट्राउज़र-टॉप: गोल्डन बेज या पेस्टल कलर का शरारा ट्राउज़र पैंट और टॉप भी रिसेप्शन पार्टी में यूनिक स्टाइल देगा। एक्ट्रेस ने गोल्डन सीक्विन वर्क वाला सेट कैरी किया है।
सलवार सूट हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। अनारकली पैटर्न, फ्रंट स्लिट या किसी भी तरह का सूट पार्टीज़ में हमेशा जंचता है।
लहंगा- माधुरी की तरह ऑफ वाइट कलर का हैवी लहंगा कैरी कर सकते हैं। ये रंग खूब रॉयल लगेगा और पार्टी के लिए खूबसूरत लुक देगा। इसे हैवी ज्वेलेरी के साथ कैरी करें।
इंडो-वेस्टर्न लुक: माधुरी की तरह क्रॉप टॉप-प्लाज़ो पैंट के साथ श्रग कैरी कर सकते हैं। ये वेडिंग पार्टी में इंडो वेस्टर्न लुक देगा।
शर्ट विथ स्कर्ट- माधुरी का शर्ट विथ स्कर्ट वाला ये लुक काफी एलीगेंट लग रहा है। पार्टी में आप इस तरह से हैवी स्कर्ट को सैटिन शर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं।