04 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ अक्सर शेयर करती रहती हैं।
सोनाक्षी हाल ही में यो यो हनी सिंह के म्यूज़िक वीडियो सॉन्ग 'कलास्टार' में नज़र आई थीं।
वहीं अब सोनाक्षी ने अपने वेकेशन की फोटोज़ अपलोड की हैं।
बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' यानि सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों नए साल का जश्न मनाने के लिए इजिप्ट गई थीं।
सोनाक्षी ने वेकेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत दिख रही हैं।
एक्ट्रेस ने इजिप्शियन म्यूज़ियम की कई तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने म्यूज़िम के अंदर मौजूद वस्तुओं और पारंपरिक परिधानों की झलक दिखाई।
सोनाक्षी ने ब्लैक बैगी स्वेटर-पैंट्स के साथ ब्लैक बूट्स से अपने लुक कंप्लीट किया।
तस्वीरों को कैप्शन देते हुए सोनाक्षी ने लिखा- इजिप्ट में 2023 की एन्डिंग
एक्ट्रेस अपकमिंग वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' में नज़र आएंगी।