OTT पर इस दिन आएगी फिल्म 'एनिमल'

25 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

इस फिल्म में रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल छू लिया था। रणबीर का लुक भी काफी पसंद किया गया था।

लेकिन रणबीर से ज्यादा फिल्म में बॉबी देओल का रोल लोगों को बेहद पसंद आया। 10 मिनट के स्क्रीन स्पेस में बॉबी ने खतरनाक विलेन बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया।

तो वहीं फिल्म में अनिल कपूर, रशमिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की भी खूब चर्चा रही।

सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

दर्शकों को भी इस फिल्म के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है, कुछ कानूनी मामलों के चलते फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लग सकती ती। लेकिन...

अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। और ये गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।