26 Jan 2024
इस साल के पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। वहीं इन पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों में सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हैं।
अभिनेत्री वैजयंती माला और चिरंजीवी, विजयकांत, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
वैजयंतीमाला बाली भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की थी। वहीं उन्हें साल 1968 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
चिरंजीवी साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में 150 से अधिक फीचर फिल्मों में काम किया है। इससे पहले उन्हें 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
73 साल के मिथुन चक्रवर्ती का भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्मों के साथ एक शानदार करियर रहा है, उनकी पहली फिल्म मृगया थी, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।
तमिल एक्टर विजयकांत का दिसंबर 2023 में निधन हो गया। उन्हें मरणोपरांत उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। विजयकांत को उनके फैंस प्यार से कैप्टन कहते थे।
76 वर्षीय पॉप दिवा उषा उथुप अपनी अनोखी आवाज के लिए जानी जाती हैं। 1970 के दशक में उन्हें भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए जैज़ पायोनिर बना दिया था।