ORRY के हमशक्ल को देख हो जाएंगे कंफ्यूज!

20 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: instagram

इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटीज़ की तस्वीरों में औरी एक ऐसा चेहरा है जो अक्सर सितारों के बीच पोज़ करते दिखाई देता है।

Orry यानि ओरहान अवत्रामणी को बॉलीवुड की हर बड़ी-छोटी पार्टी और इवेंट्स में अक्सर देखा जाता है। इन दिनों औरी खूब लाइमलाइट में हैं।

अंबानी फैमिली से लेकर बॉलीवुड के तमाम स्टार किड्स तक, औरी हर किसी के साथ नजर आते हैं। उनकी फोटोज़ इंटरनेट पर लोगों का काफी ध्यान खींचती हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन औरी हाली में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने बारे में कुछ खुलासे किए थे।

औरी ने शो में खुलासा किया था की उनके एक या दो नहीं बल्कि 3 हमशक्ल हैं।

अब औरी और उनके हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट भी नजर आ रही हैं।

औरी ने कॉफी विद करण में बताया था कि ये हमशक्ल साइलेंट हमशक्ल हैं और उन्हें वह केवल उन्हीं जगहों पर भेजते हैं जहां कोई बात नहीं करनी होती है।

आप भी औरी की इस कॉपी को देख कंफ्यूज हो जाएंगे। तस्वीर में दोनों को देख असली औरी का पता लगा पाना मुश्किल है।