Birthday Special: नुसरत भरूचा के टॉप इंडियन-वेस्टर्न लुक्स

17 May 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

नुसरत भरूचा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म प्यार का पंचनामा से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।

17 मई को नुसरत अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका हर लुक जबरदस्त होता है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक हर आउटफिट उनपर खूब जंचते हैं।

साड़ी में एक्ट्रेस खूब जलवा बिखेरती हैं। उनका इंडियन लुक काफी खूबसूरत लगता है। इस लाल साड़ी में वह चार चांग लगा रही हैं।

ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका लुक जंचता है। सिंपल स्टाइलिंग में भी वह बेहतरीन लगती हैं।

फिल्म जय संतोषी मां (2006) से डेब्यू करने वाली नुसरत के वेस्टर्न लुक भी काफी एलीगेंट हैं। वेस्टर्न ड्रेसेज़ में वह एक से एक पोज देती हैं।

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर लाइमलाइट बटोरती हैं।

39 वर्षीय एक्ट्रेस ने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन उनके अच्छे लुक्स की वजह से उन्हें रोल नहीं दिया गया।