क्या आपने देखा है MS Dhoni और MC Stan का ये धांसू ऐड?

06 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

'बिग बॉस-16' के विनर रहे एमसी स्टैन अब दुनियाभर में छा चुके हैं। एमसी स्टैन की रैपिंग के लाखों फैन हैं।

एमसी स्टैन इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

धोनी और स्टैन को एकसाथ फ्रेम में देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। स्टैन ने तस्वीरों के साथ लिखा- थाला के साथ कुछ शूट किया है।

तस्वीरों में माही एकदम कूल अंदाज़ में स्टैन के साथ पोज़ करते दिख रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं धोनी और एमसी स्टैन का ये कोलैब किस लिए हुआ है?

दरअसल माही और स्टैन ने एक स्मार्टवॉच कंपनी के लिए ये विज्ञापन शूट किया है।

ऐड में एम एस धोनी को धांसू एक्टिंग करते देखा जा सकता है। माही का ये ह्यूमरस अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

तो वहीं स्टैन भी कूल स्टाइल में धोनी से मिलते हैं और पूछते हैं- क्या आपने मेरे गाने सुने हैं?

धोनी कंफ्यूज़ हो जाते हैं और स्मार्टवॉच पर MC Stan को सर्च कर उन्हें पहचानने की कोशिश करते हैं।

ऐड में माही और स्टैन के इस कोलैब को लोग काफी पसंद कर रह हैं। तो वहीं इस विज्ञापन में दोनों की कैमेस्ट्री मज़ेदार लग रही है।