मैडम तुसाद के म्यूज़ियम में कितने बॉलीवुड स्टार?

20 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Bollywood celebrities in Madame Tussauds London

अमिताभ बच्चन एशियाई और बॉलीवुड के पहले सिलेब्रिटी हैं जिनका लंदन के मैडम तुसाद म्युज़ियम में स्टैचू लगा है

मैडम तुसाद म्युज़ियम में बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सबसे पहले ऐश्वर्या राय का 2004 में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया।

हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद में रणवीर सिंह के 2 वैक्स के पुतले लगे हैं

लंदन में शाहरुख खान का स्टैच्यू 2007 में लगा था। सिंगापुर, सिडनी, बर्लिन और दिल्ली के म्युज़ियम में भी शाहरुख का वैक्स स्टैच्यू लगा है।

2008 में सलमान खान का भी वैक्स स्टैच्यू लगाया गया। ब्लैक सैंडो में सलमान काफी रियल लग रहे हैं।

करीना कपूर खान ने भी लंदन के तुसाद म्युज़ियम में जगह बनाई है। 2011 में करीना का लाल साड़ी पहने स्टैच्यू लगाया गया।

2012 में माधुरी दीक्षित का स्टैच्यू लगाया गया। माधुरी के इस वैक्स स्टैच्यू में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइनर साड़ी पहनाई गई है।

2015 में कटरीना कैफ का स्टैच्यू लगाया गया। लंदन के अलावा कटरीना का न्यूयार्क और दिल्ली में भी वैक्स स्टैच्यू लगा है।

दीपिका पादुकोण ने 2019 में लंदन में अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया।