कटरीना से लेकर प्रियंका तक, बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने पहना अपनी शादी में लाल जोड़ा

09 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: instagram

हिंदु धर्म में दुल्हन के लिए शादी में लाल जोड़ा पहनना धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक होता है

कई ऐक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में रेड कलर का ब्राइडल आउटफिट छोड़कर पेस्टल और लाइट कलर का जोड़ा अपनाया

तो वहीं कई ऐक्ट्रेसेस ने लाल रंग को महत्व दिया. कटरीना, प्रियंका चोपड़ा समेत कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में लाल जोड़ा पहना

प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे. प्रियंका ने शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था जिसमें खूबसूरत सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी की गई थी

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ 2018 में इटली में शादी की. दीपिका ने ट्रेडिशनल टच में क्रिमसन रेड और गोल्डन कलर का सब्यसाची का लहंगा पहना था

कटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी की थी जिसमें उन्होंने सब्यसाची का बेहद खूबसूरत ब्राइडल जोड़ा पहन था

2018 में सोनम कपूर ने शादी की जिसमें उन्होंने फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील का डिज़ाइनर लाल लंहगा पहना था. लंहगे में सोने-चांदी के धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई थी

यामी गौतम ने शादी में अपनी नानी की दी हुई ट्रेडिशनल लाल साड़ी पहनी थी जो उनकी नानी ने भी अपनी शादी में पहनी थी

मॉनी रॉय ने अपनी शादी में सब्यसाची का लाल लहंगा पहना था जिसे मोटिफ डिज़ाइन और स्टेमेंट बॉर्डर से सजाया गया था