22 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
आज पूरा देश प्रभु श्रीराम की भक्ति में झूमता दिख रहा है।
आज यानि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस भव्य आयोजन में कई दिग्गज पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना की।
इस आयोजन में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलकार शामिल हुए। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, कंगना रनौत समेत कई एक्ट्रेस पारंपरिक परिधान पहने नजर आईं।
कंगना रनौत ने खूबसूरत ऑफ वाइट साड़ी पहनी जिसे आरेंज ब्लाउज़ और रेड शॉल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। एक्ट्रेस रामभक्ति में लीन दिखीं।
आलिया भट्ट ने ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी। इस साड़ी की बॉर्डर को रामायण की गाथा को चित्रों के जरिए डिजाइन किया गया है।
कटरीना कैफ खूबसूर येलो-गोल्डन कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी नजर आईं। पारंपरिक परिधान में अयोध्या पहुंचकर कटरीना ने राम मंदिर के दर्शन किए।
माधुरी दीक्षित को भी पीली साड़ी में देखा सकता है जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाऊज़ के साथ कैरी किया।