करीना कपूर खान ने लाल साड़ी में ढाया कहर!

30 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

बॉलीवुड की 'बेबो' यानि करीना कपूर खान अभिनय के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं।

अक्सर उन्हें खूबसूरत आउफिट पहने इवेंट्स, पार्टीज में देखा जाता है, तो कभी कैज़ुअल कपड़ों में भी वो अपना फैशना का जलवा बिखेरती हैं।

साल 2020 में करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। तब से ही उन्होंने अपने खूबसूरत अदाओं और फैशनेबल आउफिट से फैंस का ध्यान खींचा है।

हाल ही में करीना 69वें फिल्मफएयर अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंची थीं जहां उनका फैशन देख हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो गया।

इस इवेंट के लिए करीना ने रेड-गोल्डन साड़ी पहनी थी जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

उन्होंने साड़ी के साथ हॉल्टर नेक, बैकलेस ब्लाउज पहना जो पूरे आउटफिट को मैचिंग लुक दे रहा है। इसके साथ उन्होंने हेयरस्टाइल के लिए बन बांधा।

इसके साथ स्मोकी आई इफेक्ट और मिनिमल मेकअप लुक रखा। करीना का ये लुक काफी एलीगेंट लग रहा है।

उन्होंने खुद को ज्यादा एक्सरसेराइज नहीं किया और केवल ईयरिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया।

इन तस्वीरों में करीना का ये देसी और बोल्ड लुक फैंस को काफी खूबसूरत लग रहा है। फैंस कमेंट कर उनकी तारीफें करने से रुक नहीं रहे हैं।