कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने 6 साल की लड़ाई की खत्म!

02 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Kapil-Sunil

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने लड़ाई खत्म करके एक बार फिर साथ आने का फैसला किया है

सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदारों से घर-घर लोकप्रिय हो गए थे,

लेकिन सुनील ने कपिल के साथ मतभेद होने के बाद 2018 में अचानक कॉमेडी शो छोड़ दिया था

लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने कपिल शर्मा के साथ एक कॉमेडी शो को लेकर साझेदारी की है, जिसमें सुनील साथ दिख रहे हैं

नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील एकसाथ दिख रहे हैं जिसे देख उनके फैंस भी खुश हैं