'कभी खुशी कभी गम' फेम ऐक्ट्रेस मालविका राज ने की शादी, देखें तस्वीरें

01 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Malvika Raaj Instagram

मालविका राज ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड बिज़नेसमैन प्रणव बग्गा के साथ 30 नवंबर 2023 को गोवा में सात फेरे लिए

'कभी खुशी कभी गम' में छोटी करीना का रोल निभाने वाली ऐक्ट्रेस मालविका ने अपनी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं

शादी में गोल्डन कलर के हेवी लहंगे में दुल्हन बनीं ऐक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को गोल्डन ज्वैलरी के साथ मैच किया

मालविका के दूल्हे प्रणव ने भी ब्राइड के साथ मैच करते हुए गोल्डन शेरवानी पहनी. तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति के साथ काफी खुश नज़र आ रही हैं.

ऐक्ट्रेस ने अपनी शादी की डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया था. और अब अचानक से उन्होंने दुल्हन बनकर तस्वीरें पोस्ट कर दीं जिसे देखकर उनके फैंस चौंक गए और अब उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं

कई सेलेब्रिटीज़ ने भी मालविका और प्रणव को शादी की बधाई दीं.. अभिनेत्री भाग्यश्री, सिंगर स्टेबिन बेन, सिंगर शर्ली सेठिया समेत कई सिलेब्रिटीज़ ने मालविका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए बधाईयां दी

इससे पहले मालविका ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई और प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए थे. फोटोज़ में ऐक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड प्रणव संग रोमांटिक पोज़ करती हुई दिखीं