13 May 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
जान्हवी कपूर इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका सोशल मीडिया गेम भी काफी पसंद किया जाता है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
उन्होंने नीले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन वाली खूबसूरत साड़ी कैरी की है जो काफी सुंदर लग रही है।
इसके साथ उन्होंने यूनिक ब्लाउज पेयर किया है। उनके ब्लाउ पर नंबर 6 और माही लिखा है।
दरअसल जान्हवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Mr & Mrs Mahi को जोर-शोर से प्रमोट कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने ये साड़ी कैरी की है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से एक पोज देती दिख रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।
साड़ी लहराते, बाल उड़ाते, चेहरे पर हल्की मुस्कान में जान्हवी का लुक जबरदस्त है।