02 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
इंग्लिश-अल्बेनियन सिंगर दुआ लीपा इन दिनों खूब चर्चा में हैं।
इंटरनेशनल पॉप सिंगर दुआ लीपा पिछले कुछ दिनों से भारत में हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिया टूर की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
पिछले दिनों सिंगर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मनाने के लिए राजस्थान और दिल्ली में नज़र आई थीं।
हाल ही में दुआ ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
दुआ ने राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में नए साल का जश्न मनाया। ये पार्टी जयपुर के सिटी पैलेस में ऑर्गेनाइज़ की गई थी।
फोटो में दुआ के साथ जयपुर के पूर्व राज परिवार की सदस्य गौरवी कुमारी भी नज़र आईं।
दुआ अपने परिवार के साथ जयपुर के सिटी पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।
इससे पहले दुआ ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान में सैर की कई तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह वेकेशन को खूब एंजॉय करती दिख रही हैं।
दुआ अपने परिवार के साथ भारत आई हैं। उन्होंने फैमिली के साथ दिल्ली, उदयपुर और राजस्थान के सैर की कई झलकियां इंस्टाग्राम पर दिखाईं हैं।