27 Dec 2023
फोटो क्रेडिट: Instagram
इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा इन दिनों वैकेशन मनाने के लिए भारत आई हैं
दुआ अपने परिवार के साथ भारत के अलग-अलग राज्यों में ट्रैवल कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं।
हाल ही में दुआ राजस्थान पहुंची थीं। उन्होंने जोधपुर में अपने परिवार के साथ हॉलिडे की फोटोज़ शेयर की थीं।
अब दुआ अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंची हैं
दुआ के पिता Dukagjin lipa ने दिल्ली की सैर की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं
बंगला साहिब गुरुद्वारे में दुआ लीपा ने परिवार के साथ दर्शन किए। दुआ को सिर पर कपड़ा बांधे देखा जा सकता है।
दुआ के पिता ने बंगला साहिब गुरुद्वारे के अंदर की झलकियां दिखाईं
इसके बाद वो परिवार के साथ दिल्ली स्थित हुमायूं का मकबरा घूमने गईं। उन्होंने आर्किटेक्चर की तस्वीरें शेयर कीं।
इससे पहले दुआ ने राजस्थान ट्रिप की तस्वीरें शेयर की थीं। कैपशन में बताया कि वह भारत में छुट्टियां मनाने आई हैं।