देओल परिवार में फिर गूंजेगी शहनाई

29 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

आमिर खान की बेटी आयरा खान के बाद अब उदयपुर में दूसरी सेलेब्रिटी की वेडिंग होने जा रही है।

वहीं अब बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भांजी डॉक्टर निकिता चौधरी शादी के बंधन में बधने वाली है।

निकिता, सनी-बॉबी की बहन अजिता देओल की बेटी हैं, जो अमेरिका में रहती हैं। निकिता की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी।

वहीं शादी के लिए परिवार का आना शुरू हो गया है। इसी बीच बॉबी देओल रविवार दोपहर डबोक एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ नजर आए।

सनी-बॉबी देओल की भांजी निकिता चौधरी की शादी के फंक्शन 29 से 31 जनवरी तक होंगे। जिसमें मेहंदी और संगीत सेरेमनी की रस्में होंगी।

वहीं उदयपुर के ताज अरावली होटल में आज मेहंदी की रस्म होंगी और बताया जा रहा है कि ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी।

सनी-बॉबी की बहन अजिता देओल अमेरिका के एक स्कूल में साइकोलॉजी की टीचर हैं। वहीं किरण चौधरी ने अमेरिकी डॉक्टर से शादी की थी।

इस रॉयल वेडिंग में उनके पिता धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, भाई बॉबी देओल, ईशा देओल सहित कई बॉलीवुड सितारे और कुछ विदेशी गेस्ट भी शादी में शामिल होंगे।