राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे ये सेलेब्स

21 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

इन दिनों पूरे देश में राममय छाया हुआ है। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा सामारोह में अब कुछ ही घंटे बचे है। वहीं ये बॉलीवुड सितारे इस ऐतिहासिक पल में शामिल होने वाले है।

साउथ इंडस्ट्री से चिरंजीवी, रजनीकांत और प्रभास राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने जा रहे है।

राम मंदिर उद्घाटन से पहले अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय और अन्य लोग अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाती हुई नजर आई हैं।

वहीं कुछ दिन पहले राम-सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दीपिका लाल साड़ी में तो वहीं अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में नजर आए थे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जैसे बड़े सितारे इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

वहीं क्रिकेटर विराट कोलही और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।