एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

30 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

एड ने एमी को स्विटजरलैंड में बर्फीली वादियों के बीच प्रपोज किया। साथ ही उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में घुटने के बल बैठ अंगूठी पहनाई।

एमी की ये दूसरी सगाई है, इससे पहले एक्ट्रेस जॉर्ज पानायियोटौं को डेट कर चुकी हैं।

दोनों कई साल तक लिव इन में भी रहे है। वहीं साल 2019 में जॉर्ज ने एमी को प्रपोज किया था।

लिव इन में रहते हुए एक्ट्रेस जॉर्ज संग बिना शादी के ही उन्होंने सितंबर 2019 में एक बच्चे को भी जन्म दिया था। वहीं बच्चे के जन्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

एमी का बेटा इस समय 4 साल का है और वो एमी के साथ ही रहता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे संग बिताए पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

एमी जैक्सन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही स्टारर 'क्रैक' में नजर आएंगी।