Happy Birthday: 60 साल के हुए हीरो नंबर 1 गोविंदा

21 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Govinda

21 दिसंबर 1963 को जन्मे गोविंदा आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं

गोविंदा अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा शानदार डांस और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं

80 और 90 के दशक में गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसके बाद से ही उनके किस्मत के तारे बुलंदी पर हैं

गोविंदा ने 1986 में आई फिल्म 'इल्ज़ाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनका गाना 'आई एम ए स्ट्रीट डांसर' काफी हिट हुआ था।

निर्देशक डेविड धवन के साथ गोविंदा ने कई फिल्मों में काम किया जिससे गोविंदा को करियर में खूब कामयाबी मिली

साजन चले ससुराल, हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, दूल्हे राजा, पार्टनर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में गोविंदा ने सबका मनोरंजन किया

गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी हिट साबित हुई। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ भी गोविंदा की जोड़ी काफी पसंद की गई

गोविंदा ने 1987 में सुनीता के साथ शादी की थी।

सुनीता और गोविंदा के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना आहुजा हैं