27 May 2024
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान काफी फेमस हो चुके हैं। सुहाना और आर्यन के बाद अबराम की भी काफी फैन फॉलोइंग है।
शाहरुख और गौरी खान ने 27 मई 2013 को सेरोगेसी के जरिए अबराम को जन्म दिया था। आज वह 11 साल के हो गए हैं।
अबराम ना सिर्फ पापा-मम्मी के लाडले हैं बल्कि भाई आर्यन और बहन सुहाना के भी दुलारे हैं। दोनों ही अपने छोटे भाई पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं।
उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। अबराम बिल्कुल अपने पापा SRK की कॉपी हैं।
अबराम खान देश के प्रेस्टिजियस धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ये स्कूल मुकेश अंबानी इंडस्ट्रीज़ का है।
IPL मैच में भी अबराम अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। पापा शाहरुख के साथ चीयर करते तो कभी आर्यन-सुहाना संग मस्ती करते दिखते हैं।
शाहरुख भी ईद के मौके पर हर साल अपने छोटे बेटे को फैंस से रूबरू कराते हैं। बालकनी में खड़े होकर दोनों स्टार्स फैंस का अभिवादन करते हैं।