Logo
एक अभिनेता जो कभी बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कहलाता था। एक सुपरस्टार एक्ट्रेस के साथ उनका रिलेशनशिप सार्वजनिक हुआ तो दूसरे एक्टर ने उनका फिल्मी करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर दिया। हालांकि ये अभिनेता अब 1200 करोड़ नेट वर्थ का मालिक है।

Richest Bollywood Actor: फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता को अपना नाम बनाने और अलग पहचान बनाने में सालों की मेहनत लगती है। लेकिन एक गलत कदम उनके वर्षों के संघर्ष को बर्बाद कर सकता है। एक गलत फैसला किसी के करियर को बुरी तबाह कर सकता है। आज हम एक ऐसे अभिनेता के बारे में बता रहे हैं जो कभी बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार माने जाते थे। वह एक फिल्मी परिवार से आते हैं, और उनके पिता एक फेमस सपोर्टिंग एक्टर हैं। 

Actor
 

इस अभिनेता ने एक जबरदस्त गैंगस्टर ड्रामा फिल्म से डेब्यू किया था जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें मिलीं। एक शानदार शुरुआत के बाद, उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन एक गलत कदम ने उनके करियर को हमेशा के लिए बदल दिया। उनकी एक गलती ने उनका फिल्मी करियर छीन लिया। एक वक्त आया जब बॉलीवुड ने उन्हें बॉयकॉट कर दिया, उनकी गर्लफ्रेंड ने उनका साथ छोड़ दिया। इतना ही नहीं उनके साथी कलाकारों ने भी उन्हें नज़रअंदाज किया। जिंदगी के इतने उतार-चढ़ावों का सामना करने के बावजूद आज ये एक्टर 1200 करोड़ रुपए की प्रभावशाली संपत्ति का मालिक है।

Bollywood Actor
 

हम बात कर रहे हैं विवेक ओबेरॉय की। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी (2002) से की थी। इसके बाद उन्होंने साथिया और मस्ती जैसी हिट फिल्में दीं। विवेक को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जा रहा था। लेकिन साल 2004 में उनका नाम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जुड़ा।

Vivek Oberoi
 

उस वक्त ऐश्वर्या और सलमान खान का ब्रेकअप चल रहा था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ओबेरॉय ने दावा किया कि सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने की चेतावनी देते हुए धमकी दी थी। लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस विवेक के ही खिलाफ चली गई। इसके बाद विवेक को बॉलीवुड से बॉयकॉट कर दिया गया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया। इसके चलते विवेक के करियर में एक धक्का सा लग गया।

Vivek Oberoi Net worth
 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ने फिल्मी करियर में डाउन फॉल तो देखा लेकिन उन्होंने ऑन्ट्रेप्रेन्योर बनकर जबरदस्त सफलता देखी। एक्टर ने कर्मा इन्फ्रास्ट्रक्चर नामक एक रियल एस्टेट कंपनी की स्थापना की। इसके अलावा, उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म मेगा एंटरटेनमेंट भी शुरू किया। वह ऐक्वा आर्क प्रोजेक्ट में भी निवेश करते हैं, जो रस अल खैमा (UAE) में स्थित 2,300 करोड़ रुपए का एक वेंचर है। विवेक के बिजनेस पोर्टफोलियो की मानें तो वह कई स्टार्टअप कंपनियों के निवेशक हैं।
 

5379487