Vijay Rashmika Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के न्यूली वेड कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग के बाद अब कपल ने हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। इस खास मौके पर कपल का ट्रेडिशनल लुक और सेलेब्स की मौजूदगी ने शाम को और भी खास बना दिया।
उदयपुर में हुई थी इंटिमेट वेडिंग
कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। विवाह समारोह तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।
शादी के बाद दोनों ने देशभर में मिठाइयां बांटी, मंदिरों में अन्नदान किया और परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी किए।
यह भी पढ़े - Vijay Rashmika: रश्मिका ने अपने हाथों से खिलाया विजय को खाना, शादी के बाद फैंस संग शेयर किए खास पल; VIDEO
ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपल
रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना लाल रंग की कस्टम डिजाइनर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने गोल्ड जूलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं विजय देवरकोंडा सफेद कुर्ता-धोती में पारंपरिक अंदाज में नजर आए।
दोनों ने परिवार के साथ पैपराजी को पोज दिए और मेहमानों का स्वागत किया।
यह भी पढ़े - Bollywood Holi Celebration: शबाना आजमी की होली पार्टी में रंगों की बौछार, उर्मिला मातोंडकर ने जमकर किया डांस; VIDEO
साउथ के बड़े सितारों की मौजूदगी
रिसेप्शन में साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इनमें चिरंजीवी, राम चरण, नागार्जुन अक्किनेनी, नागा चैतन्य और अल्लू अर्जुन जैसे नाम शामिल रहे।
अल्लू अर्जुन ने भी कपल से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े - Elnaaz Norouzi: खामेनेई की मौत का जश्न मनाना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, बोली - अगर ईरान गई तो जान से मार…
बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़ाई रौनक
रिसेप्शन में बॉलीवुड से भी कई कलाकार पहुंचे। फिल्ममेकर करण जौहर, अभिनेत्री कृति सैनन, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता, रिया चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स ने समारोह में शिरकत की। कृति सेनन पारंपरिक लहंगे में नजर आई, जबकि मृणाल ठाकुर और अन्य कलाकार भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए।
यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Sangeet Photos: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत नाइट की झलकियां; लिखा - उस रात हम एक होकर नाचे.
राजनीति जगत की हस्तियां भी पहुंची
फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां भी कपल को बधाई देने पहुंची। कर्नाटक के डिप्टी सीएम D. K. Shivakumar ने भी समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े - 'पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग...' खामेनेई को मसीहा बताने वाली फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा
विजय बोले - अब कुछ समय रहूंगा अंडरग्राउंड
रिसेप्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में विजय देवरकोंडा ने कहा कि शादी से जुड़ा यह आखिरी कार्यक्रम है। इसके बाद वह कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड होने वाले हैं।
फैंस ने दी शुभकामनाएं
रिसेप्शन में विजय और रश्मिका ने परिवार के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - शबाना आजमी की होली पार्टी में रंगों की बौछार, उर्मिला मातोंडकर ने जमकर किया डांस; VIDEO