Sonam Kapoor Second Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। 29 मार्च को कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है।
सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार अब चार सदस्यों का हो गया है और घर खुशियों से भर गया है।
वायु को मिला छोटा भाई
कपल ने अपने पोस्ट में बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है। परिवार इस नए सदस्य के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित है।
पोस्ट में सोनम और आनंद ने लिखा कि वे इस नए जीवन के आने से खुद को बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी की दुआओं और प्यार के लिए धन्यवाद भी दिया।
यह भी पढ़े - 'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, Photos शेयर कर दी खुशखबरी, फैंस हरान!
अनिल कपूर ने जताई खुशी
अनिल कपूर ने खुशी जताते हुए अपने नन्हे पोते का स्वागत किया और कहा कि उनका दिल और भी भर गया है। उन्होंने वायु को बड़े भाई बनने पर बधाई दी और सोनम-आनंद को धन्यवाद कहा।
सेलेब्स ने दी बधाई
सोनम कपूर के बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। कई सितारों ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दी।
ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात 2015 में हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली।
2022 में पहली बार बनी मां
सोनम कपूर 2022 में पहली बार मां बनी थी, जब उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया था। अब दूसरे बेटे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।
यह भी पढ़े - रहमान डकैत के बाद इस दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना, एक्टर के लुक ने उड़ाए फैंस के होश!