Sara Arjun Viral Video: ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच एक्ट्रेस सारा अर्जुन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला देखने पहुंची। एक्ट्रेस अपने पिता राज अर्जुन और मां के साथ मैच एंजॉय करती नजर आई। सारा ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी और पूरे मैच के दौरान टीम को चीयर करती दिखी।
स्टेडियम से बाहर निकलते ही फैंस ने घेरा
मैच खत्म होने के बाद जैसे ही सारा स्टेडियम से बाहर निकली, फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है, जिसका असर यहां साफ देखने को मिला। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़े - डेटिंग की खबरों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ जैन मंदिर पहुंची मलाइका अरोड़ा; VIDEO VIRAL
पिता बने बॉडीगार्ड
इस दौरान सारा के पिता राज अर्जुन ने तुरंत स्थिति संभाली और अपनी बेटी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। वो पूरे समय उनके साथ खड़े रहे और उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए कार तक पहुंचाया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ से मिली पहचान
सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया है। फिल्म की सफलता के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ गई है।
यह भी पढ़े - एक्टर प्रकाश राज पर टूटा दुखों का पहाड़! मां स्वर्णलता गारू का 86 की उम्र में हुआ निधन