साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। दोनों ने अपने इस खास मिलन को ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’ बताया है। ये खबर सामने आते ही फैंस एक्साइटेड है।

Rashmika-Vijay Deverakonda Wedding: भारतीय सिनेमा जगत की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ महीनों से अपने खास रिश्ते और शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आखिरकार दोनों ने अपनी शादी का खास ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है। कपल ने अपने विवाह समारोह के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी शादी को आधिकारिक तौर पर ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’ कहा जाएगा। किस दिन ये कपल शादी रचाएगा, जानिए पूरी खबर।

शादी का ऐलान

रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी कन्फर्म करते हुए बताया कि शादी को वेडिंग ऑफ विरोश कहा जाएगा, यह नाम केवल एक टाइटल ही नहीं, बल्कि उनके फैंस के प्रेम और भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा- डियरेस्ट, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते - आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने अपने असीम प्रेम से हमें एक नाम दिया।"

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप ने ‘The Kerala Story 2’ को कहा बकवास: बीफ सीन पर जताई नाराजगी; कहा - लालची डायरेक्टर…

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda wedding

ये भी पढ़ें- कौन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी Sophie Shine? जानें उम्र, करियर और लाइफस्टाइल की पूरी डिटेल्स

उन्होंने आगे लिखा- "आपने हमें 'विरोश' कहकर पुकारा। इसलिए आज, पूरे दिल से, हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नया नाम देते हैं। हम इसे 'विरोश का विवाह' कहना चाहते हैं। इतने प्रेम से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे। ढेर सारा प्यार और स्नेह।"

इस दिन होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन्विटेशन लेटर में बताया गया है कि विवाह समारोह सीमित मेहमानों के बीच सादगी से आयोजित होगा। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह आयोजन ताज कृष्णा बंजारा हिल्स में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

इससे पहले अक्टूबर 2025 में हैदराबाद स्थित विजय के निवास पर एक निजी समारोह में दोनों की सगाई होने की खबरें सामने आई थीं।