आगामी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान साउथ अभिनेता राम चरण एक एक्शन सीन में घायल हो गए। उन्हें मामूली चोट आई जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों ने उपचार किया। जानिए अब कैसी है उनकी हालत।

Peddi movie: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। शूटिंग के दौरान राम चरण एक हादसे का शिकार हो गए जिसमें वह घायल भी हुए।

हालांकि राहत की बात यह है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और डॉक्टरों ने तुरंत उनका उपचार किया। राम चरण का काम को लेकर कमिटमेंट भी ऐसा काबिले तारीफ रहा कि उन्होंने चोट लगने के कुछ घंटों बाद ही दोबारा शूटिंग शुरू कर दी।

एक्शन सीन के दौरान लगी चोट

यह घटना मंगलवार को हैदराबाद में हुई, जब राम चरण फिल्म के एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। शुरुआती खबरों में दावा किया गया कि उनकी आंख में चोट लगी है, जिससे फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी।

लेकिन बाद में टीम ने साफ किया कि चोट आंख के ऊपर लगी थी, आंख पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें चार टांके लगे।

'पेड्डी' के टीजर का दृश्य

कुछ ही घंटों में लौटे सेट पर

चोट लगने के बावजूद राम चरण ने उसी दिन शूटिंग पर वापसी कर ली। उनकी इस प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन की खूब तारीफ हो रही है। टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि यह मामूली चोट थी और अब सब कुछ ठीक है।

फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में

पेड्डी एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बुच्ची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग नवंबर 2024 से लगातार चल रही है। पहले इसे 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।