Rajpal Yadav Wife: अभिनेता राजपाल यादव का नाम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह सीधे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद परिवार से मिलना उनके लिए भावुक पल रहा। इस दौरान उन्होंने इस कठिन दौर में अपनी पत्नी राधा यादव का आभार जताते हुए भावुक बयान दिया।
पत्नी राधा के लिए भावुक हुए राजपाल
शादी समारोह के दौरान राजपाल यादव अपनी पत्नी राधा का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने एक मीडिया को दिए बयान में कहा, “अगर मैं कई जन्म भी ले लूं तो भी उनका एहसान नहीं चुका पाऊंगा। उन्होंने पूरे परिवार को संभाला और हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया।”
ये भी पढ़ें- Swara Bhasker: तालिबानी कानून पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा; बोली - मानवता पर कलंक है...
कानूनी प्रक्रिया पर जताया भरोसा
राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को सरेंडर करने के बाद उन्हें 18 मार्च तक राहत मिली है। चेक बाउंस मामले पर बोलते हुए अभिनेता ने कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वह ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही अपनी कानूनी टीम के साथ सभी सबूत और तथ्य सामने रखेंगे।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं सरगुन मेहता: बोलीं- 'रवि और मुझे इसके बार में नहीं पता, झूठी खबरें फैलाना बंद करें!'
यह मामला 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए लिए गए कर्ज से जुड़ा है। बाद में 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को छह महीने की सजा सुनाई थी। हाल ही में हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्होंने सरेंडर किया था।
राजपाल तिहाड़ जेल में तकरीबन 11 दिन रहे थे। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी आर्थिक मदद की जिसमें सोनू सूद, सलमान खान, अनूप जलोटा, अजय देवगन जैसे सितारों का नाम शामिल है। 16 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत दी गई।