Ek Din Title song: प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह के संन्यास लेने की घोषणा के बाद बॉलीवुड और म्यूजिक लवर्स में हलचल मच गई थी। इसी बीच, अभिनेता आमिर खान ने अरिजीत से उनके घर जाकर मुलाकात की थी जिससे लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद आमिर उन्हें संन्यास लेने से रोकने आए हैं। आखिरकार इस मुलाकात की वजह सामने आ गई है। अरिजीत ने हाल ही में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'एक दिन' के लिए गाना गाया है, जो अब रिलीज हो गया है।
फिल्म के मेकर्स ने इसका एक वीडियो भी जारी किया। गाने के वीडियो में जुनैद और साई पल्लवी नजर नहीं आते, बल्कि आमिर खान की अरिजीत से जियागंज में मुलाकात की झलक दिखाई गई है। वीडियो में आमिर अरिजीत से बातचीत करते नजर आते हैं और कहते हैं, "अब से आप कोई भी प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे? आप कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं या अब से हिंदी फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे? ऐसे मत कर यार हम लोगों का क्या होगा भाई?"
ये भी पढ़ें- VIDEO: विश्व मंच पर याद किए गए 'ही-मैन', धर्मेंद्र को BAFTA 2026 में दी गई श्रद्धांजलि
'एक दिन' का टाइटल ट्रैक राम संपथ ने तैयार किया है, इरशाद कामिल ने लिखा है और गायक के तौर पर अरिजीत सिंह की आवाज़ है।
ये भी पढ़ें- BAFTA 2026: विदेशी मंच पर आलिया भट्ट का देसी अंदाज़! 'नमस्कार' बोलते ही लूटी महफिल; Video Viral
फैंस के बीच लौटी खुशी
नेटिज़न्स को अरिजीत की आवाज़ सुनकर बेहद खुशी हुई है। एक यूज़र ने लिखा, 'अरिजीत ने एक बार फिर प्रूफ कर दिया कि सादगी काम कैसे काम आती है। हर आर्टिस्ट को सीखना चाहिए'। वहीं एक यूजर ने कहा- 'ये मास्टरपीस है'।
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं और यह 1 मई 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू भी होगी।









