टीवी सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अनुपमा जाने से पहले श्रुति से बात करेगी तब वहां आध्या आ जाएगी और वह खुद कंट्रोल नहीं कर पाएगी और आध्या को गले लगाकर रोने लगेगी।

Anupama Spoiler 30 May: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट बंद हो जाने से हर कोई अनुपमा को कोस ने में लगा है। ऐसे में आपने शो के पिछले एपिसोड में देखा होगा कि अनुपमा तोषू के घर जाती है और उसे जोरदार थप्पड़ मारती है। वहीं ये सब देखकर वनराज शाह भड़क जाता है और फिर अनुपमा से तोषू को छोड़ने के लिए कहता है। 

डिंपी और पाखी में होगी बहस
 शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या की रिक्वेस्ट के बाद अनुपमा अपना सारा समान पैक करने लगेगी। तब उसके पास अनुज आएगा और उससे पूछेगा कि तुम जा कहां रही है, तो अनुपमा उससे कहेगी कि डिंपी की शादी में। फिर अनुज भी आध्या के साथ वहां जाने का प्लान करेगा। वहीं दूसरी तरफ, ईशानी को अधिक से बात करता देख पाखी भड़क जाएगी और अपनी बेटी पर गुस्सा निकालने लगेगी। तब वहां डिंपी आ जाएगी और पाखी को डांटना शुरू कर देगी। जिसके बाद पाखी उल्टा डिंपी को ही सुनाने लगेगी। 

यशदीप से वादा करेगी अनुपमा 
इन सब ड्रामे के बाद अनुपमा यशदीप के घर जाएगी और उससे बताएगी कि ''मैं हिन्दुस्तान जा रही हूं सर। भाग कर नहीं जा रही, डिम्पी की शादी के लिए जा रही हूं। लेकिन मैं वादा करती हूं कि स्पाइस एंड चटनी दोबारा शुरू होगा।'' तब यशदीप उससे कहेगा कि ''इतनी बदनामी के बाद कोई नहींआएगा।'' फिर अनुपमा कहेगी कि ''सब आएंगे जब सबको सच का पता चलेगा।'' वहीं जाने से पहले अनुपमा श्रुति से भी मिलेगी और उससे कहेगी कि ''खुश रहने की कोशिश करना और ध्यान रखना।'' 

आध्या के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा
जिसके बाद श्रुति अनुपमा से कहेगी कि ''मुझे बुरा लग रहा है कि स्पाइस एंड चटनी बंद हो गया।'' तब अनुपमा उससे कहेगी कि ''अभी के लिए हुआ है हमेशा के लिए नहीं और जिसने भी यह किया है उसे मैं पाताल से भी ढूंढकर ले आऊंगी।'' तभी वहां आध्या आ जाएगी और अनुपमा खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएगी और आध्या को गले लगाकर रोने  लगेगी।