फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त कमाई के बीच अब सेंसरशिप को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेता-प्रोड्यूसर दीपक तिजोरी ने थिएटर में दिखाई गई फिल्म में गालियों को ‘आधा म्यूट’ करने पर सवाल उठाए।

Dhurandhar: फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है, तो वहीं इस कुछ लोग प्रोपेगेंडा बता रहे हैं जिसके चलते ये विवादों में बी है। अब इसी बीच फिल्म के कंटेंट से ज्यादा उसकी सेंसरशिप को लेकर उठ रहा है। अभिनेता-निर्देशक दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) ने थिएटर में फिल्मों के ‘आधा म्यूट’ किए जाने के नियम पर सवाल खड़े किए हैं।

दीपक तिजोरी ने CBFC से किए सवाल

दीपक तिजोरी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की कार्यप्रणाली पर अपनी उलझन जाहिर की। उन्होंने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि जब फिल्म को A सर्टिफिकेट मिल चुका है, तो फिर गालियों को आधा म्यूट करने का क्या तुक है। उन्होंने तंज में कहा कि शायद वह इस लॉजिक को समझ नहीं पा रहे हैं या फिर कहीं न कहीं गलत चीजों पर ज्यादा सोच हो रही है।

तिजोरी ने आगे OTT प्लेटफॉर्म्स का जिक्र करते हुए कहा कि वही फिल्म कुछ समय बाद ओटीटी पर बिना किसी कट या म्यूट के रिलीज हो जाती है, जहां इसे परिवार के साथ भी देखा जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि थिएटर में वयस्क दर्शकों के लिए इस तरह की सेंसरशिप आखिर किसलिए की जा रही है।

CBFC ने काटे थे कुछ सीन, किए बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2: द रिवेंज को रिलीज से पहले CBFC की ओर से 21 बदलाव सुझाए गए थे। इनमें से चार बड़े बदलाव वायलेंस भरे सीन्स को कम करने से जुड़े थे, जैसे:

  • सिर काटने का सीन, आंख पर हमले और अन्य हिंसक सीन।
  • इसके अलावा कुछ डायलॉग्स और सबटाइटल्स में भी बदलाव किए गए।
  • फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है और इसकी अवधि करीब 3 घंटे 49 मिनट है।
Ranveer Singh in Dhurandhar

बॉक्स ऑफिस पर जारी है तूफान

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रमवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ धुरंधर 2 तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना रही है।