अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट टली, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म। ट्रेलर लॉन्च भी पोस्टपोन, फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार।

Bhoot Bangla New Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, दरसल इस मच अवेटिड हॉरर फिल्म के लिए दर्शकों अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। धुंरधर के तूफान के बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है जिसके बाद से ट्रेलर की रिलीज को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

रिलीज डेट आगे बढ़ी

शुरुआत में इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब खबर है कि इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रेलर का प्लान बदला

रिलीज डेट बदलने का असर ट्रेलर पर भी पड़ा है। पहले इसे 30 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह तय तारीख पर नहीं आएगा। माना जा रहा है कि ट्रेलर अप्रैल के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़े -  'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, Photos शेयर कर दी खुशखबरी, फैंस हरान!

बड़ी फिल्मों से बचाव

फिल्म की डेट आगे बढ़ाने के पीछे वजह बॉक्स ऑफिस की रणनीति मानी जा रही है। ‘धुरंधर 2’ की मजबूत पकड़ को देखते हुए मेकर्स किसी भी तरह की टक्कर से बचना चाहते हैं, ताकि फिल्म को बेहतर मौका मिल सके।

कास्ट और डायरेक्शन

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन काफी समय बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी कई सफल फिल्मों में नजर आ चुकी है।

सेंसर से मिली मंजूरी

फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A-16 सर्टिफिकेट मिल चुका है। अब दर्शकों को ट्रेलर की नई तारीख और रिलीज से जुड़े आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

यह भी पढ़े - धुरंधर 2' के गाने पर झूमे रणवीर सिंह-संजय दत्त, ‘Aari Aari’ पर दिखा जबरदस्त स्वैग